(B. A. 3rd year (Final) Geography -I Objective type questions and answers )
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
इकाई-1
(1) भारत की कौन सी नदी धरातलीय ढाल की विरूद्ध दिशा में बहती है?
(अ) गंगा (ब) कावेरी
(स) कृष्णा (द) ताप्ती।
उत्तर — (द) ताप्ती।
(2) भ्रंश घाटी में बहती है–
(अ) चंबल नदी (ब) गंडक नदी
(स) नर्मदा नदी (द) रेमन नदी।
उत्तर — (स) नर्मदा नदी।
(3) भारतवर्ष की तट रेखा की कुल लंबाई है–
(अ) 7,516.6 किमी. (ब) 6900 किमी.
(स) 7000 किमी. (द) 8,500 किमी.।
उत्तर— (अ) 7,516.6 किमी.।
(4) भारत और पाकिस्तान के बीच स्थलीय सीमा की लंबाई है—
(अ) 1,120 किमी. (ब) 1,500 किमी.
(स) 1,300 किमी. (द) 1,400 किमी.।
उत्तर — (द) 1,400 किमी.।
(5) धारवाड़ समूह की शैलें निम्नलिखित में से किस स्थान पर नहीं मिलती हैं?
(अ) कर्नाटक (ब) झारखंड
(स) उत्तर प्रदेश (द) उत्तरी गुजरात।
उत्तर — (स) उत्तर प्रदेश।
(6) भारतवर्ष की सबसे ऊँची चोटी है–
(अ) माउण्ट एवरेस्ट (ब) K²
(स) कंचनजंगा (द) त्रिशूल।
उत्तर — (ब) K²
(7) निम्न में से कौन-सी बात सही नहीं है?
(अ) भारत में केवल हिंदी भाषा बोली जाती है
(ब) भारत में अनेक धर्मों का पालन होता है
(स) भारत में पहाड़ी, पठारी और मैदानी भाग मिलते हैं
(द) भारत का उत्तरी मैदान संसार में उपजाऊ मैदानों में से एक है
उत्तर — (अ) भारत में केवल हिंदी भाषा बोली जाती है।
(8) हिमालय पूर्व पश्चिम दिशा में फैला है। यदि हिमालय उत्तर-दक्षिण दिशा में फैला होता तो भारत पर क्या प्रभाव पड़ता?
(अ) भारत सबसे अधिक विकसित होता
(ब) भारत एक पठारी, अनुपजाऊ देश होता
(स) भारत का व्यापार बढ़-चढ़ा होता
(द) भारत संसार का वैज्ञानिक गुरु होता।
उत्तर — (ब) भारत एक पठारी, अनुपजाऊ देश होता।
(9) भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम कब बना था?
(अ) 1915 में (ब) 1972 में
(स) 1995 में (द) 1980 में।
उत्तर — (ब) 1972 में।
(10) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कितनी अनुसूचियाँ हैं?
(अ) चार (ब) पाँच
(स) छः (द) आठ।
उत्तर — (स) छः।
(11) वर्तमान में भारत में कितने जैव आरक्षित क्षेत्र हैं?
(अ) 15 (ब) 16
(स) 18 (द) 20
उत्तर — (स) 18।
__________________________________________
इकाई-2
(1) गोदावरी नदी का उद्गम क्षेत्र है –
(अ) नासिक के पास (ब) सिहावा के पास
(स) बैतूल के पास (द) महाबलेश्वर के पास
उत्तर — (अ) नासिक के पास।
(2) भारत में सबसे अधिक तांबा उत्पादन प्रांत ( राज्य ) है–
(अ) कर्नाटक (ब) उड़ीसा
(स) मध्यप्रदेश (द) बिहार।
उत्तर – (स) मध्यप्रदेश।
(3) स्वामित्व के आधार पर वनों का वर्गीकरण कितने वर्गों मे किया गया है?
(अ) तीन (ब) चार
(स) पाँच (द) छः।
उत्तर – (अ) तीन ।
(4) मानसूनी वनों की सबसे कठोर कौन सी लकड़ी है?
(अ) साल (ब) शीशम
(स) सागवान (द) चन्दन।
उत्तर — (ब) शीशम।
(5) निम्नलिखित में उत्तम प्रकार का लोहा कौन-सा है?
(अ) हेमेटाइट (स) लिग्नाइट
(स) क्रोमाइट (द) इल्मेनाइट
उत्तर – (अ) हेमेटाइट।
(6) एलुमिनियम किससे तैयार होता है?
(अ) बॉक्साइट से (ब) अभ्रक से
(स) चूने के पत्थर से (द) उपरोक्त सभी से।
उत्तर — (अ) बॉक्साइट से।
(7) भिलाई इस्पात कारखाना निम्न में से किसके सहयोग से बना?
(अ) रूस ( सोवियत संघ ) (ब) जापान
(स) ब्रिटेन (द) जर्मनी।
उत्तर — (अ) रूस ( सोवियत संघ )।
(8) राउरकेला इस्पात कारखाना निम्न में से किसके सहयोग से बना?
(अ) जर्मनी (ब) फ्रांस
(स) बेल्जियम (द) इटली।
उत्तर — (अ) जर्मनी।
(9) भारत में कोयले के सुरक्षित भण्डार निम्न में से किस समूह की शैलों में मिलते हैं?
(अ) कडप्पा (ब) धारवाड़
(स) विन्ध्यन (द) गोंडवाना।
उत्तर — (द) गोंडवाना।
(10) वनों से प्रत्यक्ष लाभ नहीं है—
(अ) जलाऊ लकड़ी मिलना (ब) रोजगार मिलना
(स) इमारती लकड़ी मिलना (द) प्रदूषण कम करना।
उत्तर — (द) प्रदूषण कम करना।
__________________________________________
इकाई-3
(1) हरित क्रान्ति कब चालू की गयी?
(अ) तीसरी पंचवर्षीय योजना में
(ब) चौथी पंचवर्षीय योजना में
(स) पाँचवी पंचवर्षीय योजना में
(द) छठवीं पंचवर्षीय योजना में
उत्तर — (ब) चौथी पंचवर्षीय योजना में।
(2) सूती वस्त्र उत्पादन सबसे अधिक निम्न में से किस राज्य में होता है?
(अ) महाराष्ट्र (ब) गुजरात
(स) उत्तरप्रदेश (द) तमिलनाडु।
उत्तर — (अ) महाराष्ट्र।
(3) भारत के उत्तरी मैदान में घनी जनसंख्या का प्रमुख कारण है–
(अ) यह मैदान पूर्व से पश्चिम तक फैला है
(ब) यह उत्तरी अक्षांशों में स्थित है
(स) यहां की नदियां वर्ष भर बहती है
(द) कृषि के योग्य उपजाऊ मिट्टी में पाई जाते है।
उत्तर —(द) कृषि के योग्य उपजाऊ मिट्टी में पाई जाते है।
(4) जनसंख्या विस्फोट का समाधान है–
(अ) रेल मार्गों का विकास किया जाये
(ब) ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था की जाये
(स) खाद्य सामग्री का उत्पादन बढ़ाया जाये
(द) मकान बनाने की सुविधायें देना चाहिये।
उत्तर — (स) खाद्य सामग्री का उत्पादन बढ़ाया जाये।
(5) सबसे अधिक गन्ना उत्पादन करता है–
(अ) उत्तर प्रदेश (ब) तराई प्रदेश
(स) गंगा यमुना दोयाब (द) दक्षिण भारत।
उत्तर — (अ) उत्तर प्रदेश।
(6) सिंचाई के उत्तम साधन होते हैं फिर भी भारतीय किसान सिंचाई क्यों नहीं कर पाता?
(अ) भारतीय किसान गरीब है
(ब) भारतीय किसान आलसी है
(स) भारतीय किसान अनपढ़ है
(द) समय पर बिजली नहीं मिल पाती।
उत्तर — (द) समय पर बिजली नहीं मिल पाती।
(7) सेलम इस्पात संयंत्र कहाँ स्थित है?
(अ) पश्चिम बंगाल में (ब) महाराष्ट्र में
(स) आंध्र प्रदेश (द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर — (द) इनमें से कोई नहीं।
(8) कौन-सा नगर उत्तर भारत का मैनचेस्टर कहलाता है?
(अ) मुंबई (स) कानपुर
(स) वाराणसी (द) ऊंचाहार
उत्तर — (स) कानपुर।
(9) वायुमंडल में नाइट्रोजन की मात्रा कितनी है?
(अ) 78.09% (ब) 75.0%
(स) 50.0% (द) 40.2%
उत्तर — (अ) 78.09%
(10) दक्षिण भारत का मैनचेस्टर क्या (कौन) है?
(अ) कोयम्बटूर (ब) बेंगलुरु
(स) सलेम (द) हैदराबाद।
उत्तर — (अ) कोयम्बटूर।
(11) श्वेत क्रान्ति कब चालू हुई?
(अ) 1970 (ब) 1972
(स) 1975 (द) 2001
उत्तर — (अ) 1970।
__________________________________________
इकाई–4
(1) मध्य प्रदेश से गुजरती है—
(अ) मकर रेखा (ब) कर्क रेखा
(स) विषुवत रेखा (द) कोई नहीं।
उत्तर — (ब) कर्क रेखा।
(2) निम्न में से कौन सी नदी रिफ्ट घाटी में होकर बहती है?
(अ) चंबल (ब) नर्मदा
(स) केन (द) बेतवा।
उत्तर — (ब) नर्मदा।
(3) निम्नलिखित में से कौन-सी नदी यमुना की सहायक नदी नहीं है?
(अ) चंबल (ब) बेतवा
(स) केन (द) काली सिंध।
उत्तर — (द) काली सिंध।
(4) निम्न में से कौन सा शहर क्षिप्रा नदी के किनारे बसा है?
(अ) उज्जैन (स) जबलपुर
(स) ग्वालियर (द) रतलाम।
उत्तर — (अ) उज्जैन।
(5) निम्न में से कौन सा बांध नर्मदा नदी पर नहीं है?
(अ) नर्मदा सागर (ब) सरदार सरोवर
(स) जवाहर सागर (द) इंदिरा सागर।
उत्तर — (स) जवाहर सागर।
(6) मालवा के पठार पर मुख्यता पाई जाती है—
(अ) लाल-पीली मिट्टी (ब) लैटेराइट मिट्टी
(स) काली मिट्टी (द) मिश्रित मिट्टी।
उत्तर — (स) काली मिट्टी।
(7) भारत में मध्य प्रदेश का वन-क्षेत्र में स्थान है—
(अ) द्वितीय (ब) तृतीय
(स) प्रथम (द) चतुर्थ।
उत्तर — (स) प्रथम।
(8) मध्य प्रदेश में सबसे अधिक वन-क्षेत्र हैं—
(अ) बालाघाट वन-क्षेत्र में (स) छतरपुर वन-क्षेत्र में
(स) खंडवा वन-क्षेत्र में (द) मुरैना वन-क्षेत्र में।
उत्तर — (अ) बालाघाट वन-क्षेत्र में।
(9) निम्न में से कौन-सी एक व्यापारिक फसल नहीं है?
(अ) कपास (ब) गन्ना
(स) अफीम (द) चना।
उत्तर — (द) चना।
(10) कौन-सी नदी मध्य प्रदेश की जीवनधारा कहलाती है?
(अ) चंबल (ब) ताप्ती
(स) बेतवा (स) नर्मदा।
उत्तर — (स) नर्मदा।
(11) सबसे अधिक सोयाबीन होता है—
(अ) उत्तर प्रदेश में (ब) मध्यप्रदेश में
(स) बिहार में (द) राजस्थान में।
उत्तर — (ब) मध्यप्रदेश में।
__________________________________________
इकाई–5
(1) पर्यावरणवाद से संबंधित राजनीति को कहा जाता है—
(अ) पर्यावरण प्रदूषण की राजनीति
(ब) हरित राजनीति
(स) पर्यावरणवादी राजनीति
(द) विश्व राजनीति।
उत्तर — (ब) हरित राजनीति।
(2) निम्नलिखित में से कौन-सी संघवाद की विशेषता है?
(अ) लोकतांत्रिक व्यवस्था
(ब) अलग-अलग क्षेत्रों का साथ रहना
(स) संगठनात्मक स्वरूप
(द) उपरोक्त सभी।
उत्तर — (ब) अलग-अलग क्षेत्रों का साथ रहना।
(3) भारत में आतंकवाद का प्रश्रय देने वाला देश था–
(अ) म्यांमार (ब) चीन
(स) अफगानिस्तान (द) पाकिस्तान।
उत्तर — (द) पाकिस्तान।
(4) भारत ने पाकिस्तान के समक्ष अयुद्ध संधि का प्रस्ताव सन् ...... में रखा था।
(अ) 1949 (ब) 1950
(स) 1951 (द) 1952
उत्तर — (ब) 1950
(5) एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में बांग्लादेश अभ्युदय..... में हुआ।
(अ) 1970 में (ब) 1971
(स) 1972 में (द) 1973 में
उत्तर — (ब) 1971
(6) निम्नांकित में से किस देश में भारतीय शांति सेना भेजी गई थी?
(अ) श्रीलंका (ब) मालदीव
(स) नेपाल (द) बांग्लादेश।
उत्तर — (अ) श्रीलंका।
(7) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कब श्रीलंका की यात्रा ...... की थी।
(अ) सन् 2015 (ब) सन 2017
(स) सन 2015 एवं 2017 (द) सन 2018
उत्तर — (ब) सन 2017
(8) भारत-भूटान संधि...... में हुई।
(अ) 1948 (ब) 1949
(स) 1950 (द) 1951
उत्तर — (ब) 1949
(9) अफगानिस्तान की सीमाएँ निम्नांकित किस देश की सीमा के साथ नहीं मिली हैं?
(अ) ईरान (ब) पाकिस्तान
(स) म्यांमार (स) चीन।
उत्तर — (स) म्यांमार।
(10) पाकिस्तान और अफगानिस्तान की विभाजक सीमा-रेखा को........ कहा जाता है।
(अ) डूरंड रेखा (ब) मैक्मोहन रेखा
(स) रेडक्लिफ रेखा। (द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर — (अ) डूरंड रेखा।
__________________________________________
इसे एक बार जरूर देखें और पढ़ें फ्री में नीले रंग के अक्षरों पर क्लिक करके:-
साथियों अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे आप अपने दोस्तों-जानकारों में व्हाट्सऐप-फेसबुक ग्रुप/स्टेटस आदि पर शेयर करें! और साथ ही कमेंट ( Comment ) करके जरूर बताएँ कि जानकारी कैसी लगी!
साथियों अगर आपको ऐसे ही बी.ए. तृतीय वर्ष से संबंधित प्रश्न उत्तर पढ़ने समझने हो तो YouTube पर सर्च करें: epustakalay धन्यवाद!