ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का भौगोलिक स्वरूप एवं आर्थिक विकास की सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

* ऑस्ट्रेलिया(महाद्वीप) क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसेे छोटा महाद्वीप है।
* ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी गोलार्ध में हिंद महासागर व प्रशांत महासागर में स्थित है।

* ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया, न्यूजीलैंड तथा आसपास के द्वीपों को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया का भौगोलिक स्वरूप ओसेनिया महाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप चारों ओर से महासागरों से गिरा हुआ है।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का उत्तर से दक्षिण विस्तार लगभग 32,00 और पश्चिम से पूर्व 39,00 किमी है।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के मध्य से मकर रेखा गुजरती है।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वप अकेला ऐसा महाद्वीप है जहां कोई भी एक्टिव ज्वालामुखी नहीं है।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे प्रमुख नदी मर्रे, डार्लिंग है।
यह नदी हिंद महासागर में गिरती हैं। मर्रे नदी की लंबाई लगभग 2500km और डार्लिंग नदी की लंबाई 1400km है। मर्रे ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी है। 


* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्व में कोरल सागर, प्रशांत महासागर तथा तस्मान सागर है। उत्तर में न्यू गिनी द्वीप, कारपेन्ट्रिया की खाड़ी, तिमोर सागर तथा हरा अराफरा सागर, दक्षिण पश्चिम में हिंद महासागर तथा दक्षिण-पूर्व में तस्मानिया द्वीप, न्यूजीलैंड तथा पूर्व में फिजी द्वीप है।

* ऑस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, व फिजी इस महाद्वीप की मुख्य देश हैं।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में 22 देश हैं। ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को एबोर्जिन्स कहतेे हैं।

* ऑस्ट्रेलिया की खोज एबेल तस्मान (1642 ई.) और कप्तान कुक (1769 ई.) ने की थी।

* ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी की बीच टॉरेस जलसंधी है।

* विश्व में ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा देश है जो पूरे महाद्वीप पर फैला है, इसीलिए से द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का क्षेत्रफल लगभग 7,686,850 वर्ग किलोमीटर है।

* ऑस्ट्रेलिया की खनिजों की भंडार में जिसमें कालगूर्ली तथा कूलगार्डी सोने की खानें विश्वप्रसिद्ध है।

* ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख पर्वत श्रृंखला ग्रेट डिवाइडिंग रेंज है। इस पर्वत श्रेणी और महाद्वीप सर्वोच्च शिखर 'कोस्यूस्को' (2,228 मीटर ऊंचा) है।

* ऑस्ट्रेलिया विश्व प्रसिद्ध मैरिनो ऊन का प्रमुख देश है। यह विश्व में सर्वाधिक ऊन निर्यातक देश भी है। 

* ऑस्ट्रेलिया में लगभग 18 करोड़ भेंड़े हैं।

* ऑस्ट्रेलिया में भेड़ पालन केंद्रों पर काम करने वाले मजदूरों को जेकारु कहते हैं।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप मक्खन और पनीर का बड़ा निर्यातक देश है।


* ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेल मार्ग ऑस्ट्रेलियाई ट्रांस कॉन्टिनेंटल रेलमार्ग है, जो पर्थ सेे सिडनी मध्य स्थित है।


* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के प्रमुख नगर सिडनी, मेलबोर्न, पर्थ, एडिलेड, ब्रिस्बेन, केनबरा(ऑस्ट्रेलिया की राजधानी), होबार्ट, वेलिंगटन (न्यूजीलैंड कैपिटल) आदि हैं। सिडनी, ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा नगर और प्रथम श्रेणी का बंदरगाह है। केनबरा ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है।

* ऑस्ट्रेलिया संसार का सबसे विरल जनसंख्या वाला महाद्वीप है।

* यहां के लोग शिकार हेतु 'बूमरैंग'औजार का प्रयोग करते हैं।

* यहां के मूल निवासियों का पूजा स्थल 'लाल रंग की चट्टान समूह' है, जिसे युलुरु कहते हैं।


* मर्रे - डार्लिंग की घाटी ऑस्ट्रेलिया का सबसे प्रमुख कृषि क्षेत्र है। यह उपजाऊ भूमि रेवेरिना  कहलाती है।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे बड़ी आयर झील है।

* पूर्वी पर्वत श्रेणियां-ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्वी तट पर उत्तर में केपयार्क प्रायद्वीप से दक्षिण में तस्मानिया द्वीप तक तट के समांतर इन पर्वत श्रेणियों का विस्तार है। यह ऊंचे- ऊंचे पठारों की लंबी पट्टी है, जिसे ग्रेट डिवाइडिंग रेंज कहते हैं। यह पर्वत श्रेणियां दक्षिण में ज्यादा संकरी व ऊंची हैं। कोशियस्को ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है।

* ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य के उत्तर पूर्वी तट के साथ-साथ समुद्र में एक प्रवाल- भित्ति है, जिसे ग्रेट बैरियर रीफ कहते हैं। इस  प्रवाल -भित्ति का निर्माण प्रवाल नामक छोटेे छोटे जीवों केेे अस्थि -पंजरों के लगातार जमाव से हुआ।
विश्व प्रसिद्ध इस प्रवालभित्ति की लंबाई लगभग 1920 कि.मी. है, जो तट से 11 किलोमीटर से लगभग 100 किलोमीटर दूर तक फैली है।

* यूरेनियम के उत्पादन में ऑस्ट्रेलिया का विश्व में तीसरा स्थान है।

* ऑस्ट्रेलिया विश्व में सर्वाधिक बॉक्साइट उत्खनित करने वाला देश है।

* जस्ता अयस्क उत्पादित करने में ऑस्ट्रेलिया का विश्व में तीसरा स्थान है।

* विश्व में सर्वाधिक सीसा अयस्क पुत्र खंडित करने वाला देश ऑस्ट्रेलिया है।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप लोहा अयस्क, मैंगनीज तथा बॉक्साइट का बड़ा उत्पादक देश है।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कोयला, खनिज तेल तथा प्राकृतिक गैस के भंडार पाए जाते हैं।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के अधिकांश उद्योग न्यूसाऊथवेल्स तथा विक्टोरिया राज्यों में है।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की मुख्य नगर सड़क मार्ग द्वारा राज्यों की राजधानियां से जुड़े हुए हैं। यहां की प्रमुख सड़कों को 'कामनवेल्थ महामार्ग'कहते हैं। ऑस्ट्रेलिया लंबी -लंबी दूरियों का महाद्वीप है।

* ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय क्षेत्र में प्रख्यात मूंगे की चट्टानों ने ग्रेट बैरियर रीफ में स्थित है।

* ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र का मैदान कारपेन्ट्रिया  का मैदान कहलाता है।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल--गिब्सन और विक्टोरिया है।

* ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेहूं उत्पादक प्रदेश--न्यूसाउथवेल्स एवं विक्टोरिया हैं।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को द लैंड ऑफ गोल्डन फ्लीस, लैंड ऑफ कंगारू एवं प्यासी भूमि का देश कहा जाता है।

* ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्व में स्थित न्यूजीलैंड को दक्षिण का ब्रिटेन कहा जाता है।

* न्यूजीलैंड में एमू और कोकाबर्रा नामक पक्षी पाए जाते हैं।

* एमू की टांगें लंबी होती हैं और उसके पंख नहीं होते हैं इस कारण यह खूब तेज दौड़ सकती है लेकिन उड़ नहीं सकती है।
कोकोबर्रा को लाफिंग जैकास भी कहते हैं।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के न्यूजीलैंड देश का राष्ट्रीय पक्षी कीवी है। कीवी उड़ नहीं सकता, लेकिन बहुत तेज दौड़ सकता है।

* प्लैटिपस ऑस्ट्रेलिया का विचित्र जंतु है जो दौड़ता है, जमीन में सुरंग बनाता है और पानी में तैरता है। चार पैरों वाला है यह जीव अंडे देता है।

* कोआला ऑस्ट्रेलिया का धानी प्राणी वर्ग का दूसरा प्रमुख जानवर है। कोआला पेड़ों पर रहता है और यूकिलिप्टस की पत्तियां खाता है। यह रात को जागता है और दिन के समय सोता है।


* ऑस्ट्रेलिया में मुख्य वृक्ष यूकेलिप्टस हैं यहां लगभग 500 से अधिक प्रजाति के यूकेलिप्टस पाए जाते हैं।

* ऑस्ट्रेलिया में नकल करने में कुशल पक्षी लायर बर्ड है।    यह दूसरे पक्षियोंं के आवाजें, कुत्ते की भौंकने तथा गुजरती हुई कारों के हाॅर्न की आवाज की नकल कर लेता है।

* न्यूजीलैंड के दोनों प्रमुख द्वीप कुक जलसंधि द्वारा एक-दूसरे से अलग हैं।

* न्यूजीलैंड की सर्वोच्च चोटी माउंट कुक (ऊंचाई 1754 मीटर) है। यहां के मूल निवासी माओरी कुक शिखर को ओरंगो कहते हैं।


Written by 📙✍️ sanghpriya Gautam