* 16 जनवरी 1556 में आज ही के दिन, फिलिप द्वितीय स्पेन के सम्राट बने थेे।
* 16 जनवरी 1630 को आज ही के दिन, सिक्खों के सातवें गुरु गुरु हरराय का जन्म हुआ था। गुरु हर राय जी एक महान आध्यात्मिक व राष्ट्रवादी महापुरुष थेे।
* 16 जनवरी 1761 में आज ही केे दिन, पांडिचेरी से अंग्रेजों ने फ्रांसीसीओं का अधिकार हटा दिया था। फ्रांसीसी ने 1720 के दशक में माहे, 1731 यानम और 1738 में कराईकल का अधिग्रहण किया।
एंग्लो-फ्रांसीसी युद्धों (1742-1763) के दौरान पुदुचेरी ने बार-बार हाथ बदले। 16 जनवरी 1761 को, अंग्रेजों ने पुदुचेरी का फ्रांसीसी से पकड़ लिया, लेकिन 7 साल के युद्धों के समापन पर पेरिस की संधि (1763) ने इसे वापस कर दिया।
* 16 जनवरी 1769 में आज ही केे दिन, कलकत्ता के अकरा में पहली बार सुनिश्चित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया था।
* 16 जनवरी 1901 में आज ही केे दिन, भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद महादेव गोविंद रानाडे का निधन हुआ था। महादेव गोविंद रानाडेे को 'महाराष्ट्र का सुकरात' कहा जाता है। गोविंद रानाडे 'दक्कन एजुकेशनल सोसायटी' के संस्थापकों में से एक थे। महादेव गोविंद रानाडे स्वदेशी के समर्थक और देश मेंं ही निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करने के पक्षधर थे।
* 16 जनवरी 1926 में आज ही केे दिन, प्रसिद्ध संगीतकार ओ.पी.नय्यर का जन्म हुआ था। ओ पी नैय्यर का पूरा नाम ओंकार प्रसाद नैय्यर था। अपने सुरों के जादू से आशा भोंसले और मोहम्मद रफ़ी जैसे कई पार्श्व गायक और पार्श्व गायिकाओं को कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने वाले
महान संगीतकार ओपी नैय्यर के संगीतबद्ध गीत आज भी लोकप्रिय है। 28 जनवरी 2007 में प्रसिद्ध संगीतकार ओपी नैय्यर जी का निधन हो गया।
* 16 जनवरी 1927 में आज ही के दिन, हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और टीवी कलाकार कामिनी कौशल का जन्म हुआ था। कामिनी कौशल का वास्तविक(असली) नाम उमा कश्यप था, लेकिन चेतन आनंद ने उन्हें कामिनी का नाम दिया जिससे वह फिल्म जगत में जानी गई। ऐसा कम ही देखा जाता है कि किसी फ़िल्म अभिनेत्री का नाम हीरो के नाम से पहले आए, लेकिन 40 के दशक में उनका नाम हीरो से पहले आता था। फिल्मों के अलावा कामिनी कौशल ने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन केेे साथ मिलकर बच्चों के लिए कठपुतली और कहानियों के कार्यक्रम भी बनाए। कामिनी कौशल ने अपनेेे कैरियर में 60 सेेे ज्यादा फिल्मों में काम किया। 2007 में आई फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' कामिनी कौशल की आखिरी फिल्म थी।
* 16 जनवरी 1938 में आज ही के दिन, बांग्ला के सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था। शरद चंद्र चट्टोपाध्याय का बचपन से ही रविंद्र नाथ टैगोर और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का गहरा प्रभाव रहा। शरद चंद्र चट्टोपाध्याय ललित कला के छात्र थे, लेकिन आर्थिक तंगी के चलतेेे वह इस विषय की पढ़ाई नहीं कर सके। रोजगार की तलाश में शरद चंद्र चट्टोपाध्याय बर्मा चले गए और लोक निर्माण विभाग में क्लर्क के रूप में उन्होंने
काम किया। बर्मा से लौटने के बाद उन्होंने गंभीरता से लिखना शुरू किया और अपना पहला प्रसिद्ध उपन्यास श्रीकांत लिखा, जिसको लोगों ने खूब सराहा।इसके बाद उन्होंने अनेक उपन्यास लिखे जिनमें पंडित मोशाय, बैकुंठर बिल, मेज दीदी, दर्द चूर्ण, अभागिनी का स्वर्ग, अरक्षणीया, अनुपमा का प्रेम, ग्रह दार, सती आदि प्रमुख उपन्यास है। इसकेे अलावा शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के कुछ मशहूर उपन्यासों जैसे- चरित्रहीन, देवदास पर हिंंदी फिल्में बनी।
* 16 जनवरी 1943 में आज ही केे दिन, इंडोनेशिया के अंबोनद्वीप पर अमेरिकी वायु सेना का पहला हवाई जहाज हमला हुआ था।
* 16 जनवरी 1946 में आज ही के दिन, प्रसिद्ध अभिनेता (विलन) कबीर बेदी का जन्म हुआ था। कबीर बेदी एक भारतीय फिल्म अभिनेता है, जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट और इटली में भी सक्रिय हैं। कबीर को हिंदी सिनेमा विलेन की भूमिका के लिए प्रमुख तौर पर जाना जाता है। वह अब तक कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। जिनमें खून भरी मांग, मोहन-जोदारो, साहेब बीवी, गैंगस्टर प्रमुख है। कबीर बेदी का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था।
* 16 जनवरी 1947 मे में आज ही केे दिन, विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए थे।
* 16 जनवरी 1952 में आज ही के दिन, प्राक्छायावादी कवि युग के महत्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी का निधन हुआ था। रामनरेश त्रिपाठी की प्रमुख काव्य कृतियां- मिलन, पथिक, स्वप्न तथा मानसी है। 'स्वप्न' पर इन्हें हिंदुस्तान अकादमी का पुरस्कार दिया गया था।
* 16 जनवरी 1955 में आज ही के दिन, पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप सेेेे उद्घाटन हुआ था। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी भारतीय सशस्त्र सेना की एक संयुक्त सेवा अकादमी है, जहां तीनों सेनाओं थल सेना, नौसेना और वायु सेना के कैडरों को उनके संबंधित सेवा अकादमी के पूर्व कमीशन प्रशिक्षण में जाने सेेे पहले एक साथ प्रशिक्षित किया जाता है।
* 16 जनवरी 1956 में आज ही के दिन, भारतीय संस्कृति के प्रचारक, प्रसिद्ध लेखक और शिक्षाविद टी.एल.वासवानी का निधन हुआ था।
* 16 जनवरी 1969 में आज ही के दिन, सोवियत अंतरिक्ष यानों 'सोयुज-4' और 'सोयुज-5' के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ था।
* 16 जनवरी 1970 में आज ही के दिन, कर्नल मुअम्मार गद्दाफी ने अहिंसक सत्ता पलट के बाद लीबिया के प्रशासन को अपने हाथों में ले लिया था सैन्य तख्तापलट के बाद 28 वर्षीय गद्दाफी ने प्रधानमंत्री का पद लिया और अपनी काउंसिल में चार लोगों को नियुक्त किया। इससे पहले कर्नल गद्दाफ़ी ने रक्षा और आंतरिक मंत्रियों द्वारा तख्तापलट की योजना को नाकाम कर लिया था। अरब एकजुटता कि हमेशा वकालत करनेेे वाले कर्नल गद्दाफ़ी ने तख्तापलट के बाद ब्रिटेन को आदेेेेश दिया कि वो लीबिया से अपने सैन्य अड्डों को छोड़़क वापस लौट गए। लीबिया का शासन संभालनेेेे के बाद बाद उन्होंने वहां के वाणिज्य और उद्योग का 'लीबियाई करण' करने की मुहिम शुरू की। कर्नल गद्दाफ़ी की गिनती विश्व के सबसेेे बड़े तानाशाहों में होने लगी थी।
* 16 जनवरी 1985 में आज ही के दिन, भारतीय फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म हुआ था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा को स्टारडस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
* 16 जनवरी 1989 में आज ही केे दिन, सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए 2 साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की थी।
* 16 जनवरी 1992 में आज ही के दिन, भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई थी।
* 16 जनवरी 1996 में आज ही केे दिन, हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नयी आकाशगंगाओं को खोज निकालने का दावा किया था।
* 16 जनवरी 1998 में आज ही केे दिन, भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा का निधन हुआ था।
* 16 जनवरी 2003 में आज ही केे दिन, भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई थी।
* 16 जनवरी 2006 में आज ही केे दिन, समाजवादी नेता माइकल वैशलेट चिल्ली की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई थी।
* 16 जनवरी 2009 में आज ही केे दिन, मुंबई में उत्तर प्रदेश को हराकर रिकॉर्ड 38 वीं रणजी ट्रॉफी चैंपियनशिप जीती थी।
written by 📙✍️ sanghpriya Gautam