12 जनवरी आज का इतिहास, तारीख गवाह है। 12 January today's history current affairs in Hindi 2021.

* 12 जनवरी 1598 में आज ही के दिन, मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी राजे भोसले की माता जीजा बाई का बुलढाणा शहर में जन्म हुआ था।


* 12 जनवरी 1708 में आज ही केे दिन, छत्रपति साहू जी (शिवाजी द्वितीय) को मराठा शासक का ताज पहनाया गया था।


* 12 जनवरी 1757 में आज ही केे दिन, ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंधेल प्रांत को पुर्तगाल से अपने कब्जे में ले लिया।


* 12 जनवरी 1863 में आज ही केे दिन, भारतीय आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद जी का वास्तविक (बचपन) नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद जी वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में वर्ष 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। स्वामी विवेकानंद ने राम कृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना कार्य कर रहा है। स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस के सुयोग शिष्य थे। 
जब विवेकानंद परमहंस से मिले थे तब उनकी उम्र मात्र 25 वर्ष की थी । ज्ञानयोग, राजयोग, भक्तियोग, कर्मयोग विवेकानंद जी की की प्रमुख रचनाएं हैं।
 विवेकानंद का जन्मदिन भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।


* 12 जनवरी 1866 में आज ही केे दिन, लंदन में 'रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी' का गठन हुआ था।


* 12 जनवरी 1869 में आज ही केे दिन, भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का जन्म जन्म हुआ था। 


* 12 जनवरी 1886 में आज ही के दिन, प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी नेली सेनगुप्ता का‌ जन्म कैंब्रिज, इंग्लैंड में हुआ था।
1933 के कोलकाता अधिवेशन में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सभापति चुनी गई थी। नेली सेनगुप्ता अंग्रेजी महिला थी जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया था।


* 12 जनवरी 1917 में आज ही के दिन, भारतीय आध्यात्मवादी महर्षि महेश योगी का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में हुआ था। इन्होनेे इलाहाबाद विश्वविद्यालय से भौतिकी मेंं स्नातक की उपाधि अर्जित की थी। उनका मूल नाम महेश प्रसाद वर्मा था।


* 12 जनवरी 1899 में आज ही केे दिन, प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का जन्म ‌ आजमगढ़ के मोहम्मदाबाद मोहना गांंव में हुआ था।


* 12 जनवरी 1918 में आज ही के दिन, हिंदी फिल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी.रामचंद्र का जन्म हुआ था।


* 12 जनवरी 1924 में आज ही के दिन, स्वतंत्रता सेनानी गोपी नाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स  ऑगस्टस रेेगार्ट समझकर गलती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद इन्हें  गिरफ्तार कर लिया गया।


* 12 जनवरी 1931 में आज ही केे दिन, प्रसिद्ध उर्दू शायर अहमद फ़राज़ का जन्म हुआ था।


* 12 जनवरी 1934 में आज ही के दिन, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी सेनानी सूर्य सेन को चटगांव (अब बांग्लादेश) में फांसी दी गई थी। महान क्रांतिकारी सूर्य सेन ने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।


* 12 जनवरी 1941 में आज ही के दिन, भारतीय क्रांतिकारियों में से एक प्यारे लाल शर्मा का निधन हुआ था।
सन 1922 में इन्हें सत्याग्रह करने की कारण जेल की सजा हुई थी। प्यारे लाल शर्मा 1924 से 1928 तक 'स्वराज पार्टी' की ओर से निर्वाचित केंद्रीय असेंबली के सदस्य थे। 1932 की दिल्ली कांग्रेस की स्वागत समिति में भी प्यारे लाल शर्मा अध्यक्ष थे।


* 12 जनवरी 1950 में आज ही के दिन,  स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद (12 जनवरी 1950) को 'संयुक्त प्रांंत' का नाम बदलकर 'उत्तर प्रदेेश' रखा गया था। उत्तर प्रदेश आज भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला प्रदेेश है।


* 12 जनवरी 1964 में आज ही के दिन, भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट मैच मैंच मेंं लगातार 21 ओवर मेेडन फेंके थे। छह गेंदोंं के इतिहास में यह अब तक का रिकॉर्ड है। इनका पूरा नाम रमेश चंद्र 'बापू' नाडकर्णी जो एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 1955 से 1968 तक टेस्ट क्रिकेट खेला हैै, जिसमें इनकी इकोनॉमी रेट 1.67 रही जो कि किसी भी गेंदबाज से सबसे कम है।


* 12 जनवरी 1976 में आज ही के दिन, दुनिया की जानी मानी जासूसी उपन्यासकार अनाथा क्रिस्टी का निधन हुआ था।


* 12 जनवरी 1984 में आज ही केे दिन, स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की गई थी।


* 12 जनवरी 1991 में आज ही के दिन, अमेरिकी संसद में इराक़ के ख़िलाफ़ सैनिक कार्रवाई करने की मंजूरी दी थी।इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने तत्कालीन इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 15 जनवरी तक कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा था ऐसा नहीं करने पर इराक को सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी।


* 12 जनवरी 1992 में आज ही के दिन, भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का निधन हुआ था।


* 12 जनवरी 2003 में आज ही के दिन, भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनी थी।


* 12 जनवरी 2004 में आज ही के दिन, दुनिया की सबसे बड़े समुद्री जहाज आरएमएस क्वीन मैरी-2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरुआत की थी।


* 12 जनवरी 2005 में आज ही के दिन, भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अमरीश पुरी का निधन हुआ था।


* 12 जनवरी 2006 में आज ही के दिन,
आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' BAFTA पुरस्कार में नामांकित किया गया था। यह फिल्म 25 करोड़ की लागत से बनाई गई थी।


🙏 इसे भी पढ़ें 👉9 जनवरी आज का इतिहास।

* 12 जनवरी 2009 में आज ही केे दिन, प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर.रहमान(अल्लाह रक्खा रहमान) प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।


12 जनवरी आज के महत्वपूर्ण दिवस 

* राष्ट्रीय युवा दिवस(national youth day) /स्वामी विवेकानंद जयंती।
* राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (road safety week)।

written by 📙✍️ sanghpriya Gautam