विश्व (संसार)की प्रमुख नदियां,उनकी लंबाई ,उद्गम स्थान,गिरने का स्थान सहित पूरी जानकारी।world famous river Amazon, Neel.

            
            विश्व की प्रमुख नदियां

* नील नदी :  इसका उद्गम स्थान विक्टोरिया झील है। तथा यह भूमध्य सागर में मिलती( गिरती ) है। संसार की सबसे लंबी नदी नील है जो अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्य सागर में गिरती है।
 इस नदी की लंबाई 6,490  किमी. है।

*  अमेजन नदी:  इस नदी का उद्गम  स्थान ,लैगो विलफेरो  है। अमेजन नदी अटलांटिक सागर में गिरती है। इस नदी की लंबाई 6,296 किमी है। अमेजन नदी दक्षिण अमेरिका से होकर बहने वाली एक नदी है आयतन के हिसाब से यह  विश्व की सबसे बड़ी और लंबाई के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी नदी है। यह नदी ब्राजील पेरू बोलीविया कोलंबिया तथा  इक्वाडोर से होकर पड़ती)गुजरती है। यार पेरू के एंडीज पर्वतमाला से निकलकर पूर्व की ओर बहती है और अटलांटिक महासागर में गिरती है।


*  मिसीसिपी- मिसौरी: यह नदी का उद्गम स्थान रेड रॉक स्रोत (अमेरिका) है।  यह नदी मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है। इस नदी की लंबाई 6,240  किमी. है।


* यांग्सी :  इस नदी का उद्गम स्थान तिब्बत का पठार तथा यह  चीन सागर में गिरती है। इस नदी की लंबाई 5,797 किमी. है।

*ओबे:  इस नदी का उद्गम स्थान अल्टाई पर्वत है तथा  यह नदी ओबामा  की खाड़ी में गिरती है। इस नदी की लंबाई 5,567 है किमी. है।

* ह्वांगहो : इस नदी का उद्गम स्थान क्यूनलुन पर्वत है तथा  यह नदी चिहिल की खाड़ी में गिरती है। इस नदी की लंबाई 4,667 किमी. है।


* येनिसी:  इस नदी का उद्गम स्थान रान्नू_- ओला पर्वत है तथा यह नदी आर्कटिक महासागर मैं गिरती है। इस नदी की लंबाई 4,506 किमी है।

* कांगो: इस नदी का उद्गम स्थान लूआलया व लयापूला  के संगम में है।  यह नदी अटलांटिक महासागर में गिरती है( या मिलती है)। इस नदी की लंबाई 4,371 किमी.है।

* आमूर : इस नदी का उद्गम स्थान शिल्का रूस आरगून के संगम में है।
यह नदी टार्टर स्ट्रेट  में गिरती है। इस नदी की लंबाई 4,371 किमी. है।

* लीना : इस नदी का उद्गम स्थान बेकाल पर्वत रूस में है। यह नदी आर्कटिक महासागर में गिरती है। इस नदी की लंबाई 4,268 किमी. है।

* मेकेंजी : इस नदी का उद्गम स्थान फिनले नदी के मुहने में है। यह नदी ब्यूफोर्ट सागर में गिरती है। इस नदी की लंबाई 4,241 किमी. है।

* नाइजर : यह नदी का उद्गम स्थान गिनी अफ्रीका में है। यह नदी गिनी की खाड़ी में गिरती है/मिलती है। इस नदी की लंबाई 4,184 किमी. है।

* मीकांग : नदी का उद्गम स्थान तिब्बत के पठार में है। नदी दक्षिण चीन सागर में मिलती है। इस नदी की लंबाई 4,023 किमी. है।

* वोल्गा : इस नदी का उद्गम स्थान ब्लडाई पठार (रूस) में है। इस नदी का गिरने का स्थान कैस्पियन सागर है। नदी की लंबाई 3,687 किमी. है।

* सैन फ्रांसिस्को: इस नदी का उद्गम स्थान दक्षिण मिनास गिटेस (ब्राजील) में है। यह नदी अंधमहासागर में गिरती है। इस नदी की लंबाई 3,198 किमी. है।

* सेंट लारेंस: इस नदी का उद्गम स्थान ओंटारियो झील है तथा यह नदी सेंट लारेंस की खाड़ी में गिरती है। इस नदी की लंबाई 3,058 किमी. है।

* ब्रह्मपुत्र: इस नदी का उद्गम स्थान मानसरोवर झील में है तथा यह नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इस नदी की लंबाई 2,900 किमी. है।

* सिंधु : इस नदी का उद्गम स्थान मानसरोवर झील के पास है तथा यह नदी अरब सागर में गिरती है। इस नदी की लंबाई 2,880 किमी. है।

* डेन्यूब : इस नदी का उद्गम स्थान ब्लैक फॉरेस्ट (जर्मनी) में है तथा यह नदी काला सागर में गिरती है। इस नदी की लंबाई 2,842 किमी. है।

* फरात: इस नदी का उद्गम स्थान कारासुन व मूरत नेहरी संगम है तथा यह नदी शत-अल-अरब में गिरती है। किस नदी की लंबाई 2,799 किमी. है।

* डार्लिंग: इस नदी का उद्गम स्थान ऑस्ट्रेलिया में है तथा यह नदी मर्रे नदी में मिलती है। इस नदी की लंबाई 2,889 किमी. है।

* मर्रे : इस नदी का उद्गम स्थान ऑस्ट्रेलियन आल्प्स से है तथा नदी हिंद महासागर में गिरती है। इस नदी की लंबाई 2,589 किमी. है।

* नेलसन : इस नदी का उद्गम स्थान बो नदी का ऊपरी भाग है तथा यह हडसन की खाड़ी में गिरती है। इस नदी की लंबाई 2,575 किमी.।

* पराग्वे: इस नदी का उद्गम स्थान मांटोग्रोसो (ब्राजील) में है तथा यह नदी पेराना नदी में गिरती है। इस नदी की लंबाई 2,549 किमी.है।

* यूराल : किस नदी का उद्गम स्थान दक्षिण यूराल पर्वत (रूस ) में है नदी कैस्पियन सागर में गिरती है। इस नदी की लंबाई 2,533 किमी.। 


* गंगा : इस नदी का उद्गम स्थान गोमुख हिमानी से है तथा यह बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इस नदी की लंबाई 2,525 किमी.है।


* नीपर : इस नदी का उद्गम स्थान ब्लडाई पर्वत (रूस) में है तथा यह नदी काला सागर में गिरती है। इस नदी की लंबाई 2,284 किमी. है।

* ओहियो : इस नदी का उद्गम स्थान पोटरकंट्री (पेंसिलवेनिया) में है तथा यह नदी मिसीसिपी नदी में गिरती/मिलती है। इस नदी की लंबाई 2,102 किमी.।

* इरावदी : इस नदी का उद्गम स्थान माली और नामी नदी का संगम है तथा यह बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इस नदी की लंबाई 2,092 किमी. है।


* ओरेंज: इस नदी का उद्गम स्थान लिसोथो में है तथा यह नदी अटलांटिक महासागर में गिरती है। इस नदी की लंबाई 2,092 किमी. है।


* ओरीनीको : इस नदी का उद्गम स्थान सिएरापरिमा पर्वत है तथा यह अटलांटिक महासागर में गिरती है। इस नदी की लंबाई 2,062 किमी. है।

* कोलम्बिया : यह नदी का उद्गम स्थान कोलंबिया झील (कनाडा) में है तथा यह नदी प्रशांत महासागर में मिलती है। इस नदी की लंबाई 1,983 किमी.है।


नोट: मीकांग नदी थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस चीन, म्यांमार एवं वियतनाम सेेे होकर बहती है।

* मिसीसिपी-मिसौरी नदी विश्व की सबसे बड़ा नदी तंत्र बनाती है। यज्ञ नदी पक्षी - पाद डेल्टा बनाती है। परित्यक्त डेल्टा का उदाहरण ह्वांगो नदी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

* कांगो या जायरे नदी विषुवत रेखा को दो बार काटती है।

* माही नदी (भारत) कर्क रेखा को दो बार काटती है।

* अमूर नदी चीन व रूस की सीमा बनाती है।