* 9 जनवरी 1718 में आज ही केे दिन, फ्रांस में स्पेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी।
* 9 जनवरी 1760 में आज ही के दिन, बरारी घाट की लड़ाई में अफ़गानों ने मराठाओं को हरा दिया था। इसे बुराड़ी घाट का युद्ध भी कहते हैं। यह अफगान हमलावरों और मराठा सेनापति दत्ता जी राव सिंधिया के बीच लड़ा गया था। यह जगह तत्कालीन दिल्ली के 16 किलोमीटर दूर उत्तर यमुना के बुराड़ी घाट है।
* 9 जनवरी 1816 में आज ही केे दिन, सर हम्फ्री डेवी ने खदान कर्मियों के लिए पहले 'डैवी लैंप' का परीक्षण किया था।
* 9 जनवरी 1889 में आज ही के दिन, ऐतिहासिक उपन्यास कार एवं निबंधकार वृंदावनलाल वर्मा का जन्म हुआ था। वृंदा लाल वर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के झांंसी जिले में मऊरानीपुुर में हुुआ था।
* 9 जनवरी 1915 में आज ही के दिन, महात्मा गांधी करीब 21 साल तक दक्षिण अफ्रीका में रहने के बाद मुंबई (भारत) लौटे थे। गांधी अपनी पत्नी कस्तूरबा के साथ 'एसएस अरबिया' जहाज से भारत वापस आए थे। जहाज की अगवानी के लिए नवनिर्मित गेटवे ऑफ इंडिया से एक छोटा लांच नौका रवाना हुई थी, जिसमें मुंबई के कई मशहूर नागरिक सवार थे।
* 9 जनवरी 1918 में आज ही केे दिन, रेल इंडियन और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध 'बैटल ऑफ बियर वैली' का आगाज हुआ था।
* 9 जनवरी 1922 में आज ही के दिन, भारत में जन्मे अमेरिकी जैव रसायन शास्त्री हरगोविंद खुराना का जन्म हुआ था। हरगोविंद खुराना को 1968 में शरीर विज्ञान तथा चिकित्सा के क्षेत्र में मार्शल डब्ल्यू नीरेन बर्ग और रॉबर्ट डब्ल्यू हाॅली के साथ उस अनुसंधान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। जिससे यह पता लगाने में मदद मिली कि कोशिका के अनुवांशिक कूट (कोड) को ले जाने वाले न्यूक्लिक अम्ल (एसिड) न्यूक्लिओटाइड्स कैसे कोशिका के प्रोटीन संश्लेषण (सिंथेसिस) के नियंत्रित करते हैं। 1960 के दशक में हरगोविंद खुराना ने नीरबर्ग की इस खोज की पुष्टि की, कि डीएनए अणु के घुमावदार 'सोपान' पर चार विभिन्न प्रकार के न्यूक्लिओटाइड्स के विन्यास संरचना और कार्य को निर्धारित करता है।
* 9 जनवरी 1923 में आज ही केे दिन, जुआन डि ला सिएरा ने पहली 'ऑटो गायरो फ्लाइट' का निर्माण किया था।
* 9 जनवरी 1923 में आज ही के दिन, सत्येंद्र नाथ टैगोर का निधन हुआ था। सत्येंद्र नाथ टैगोर इंडियन सिविल सर्विस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रथम भारतीय थे। यह देवेंद्र नाथ टैगोर के द्वितीय पुत्र और रविंद्र नाथ टैगोर के बड़े भाई थे। ये कवि और साहित्यकार भी थे। बांग्ला भाषा में उन्होंने अनेक पुस्तक लिखी है।
* 9 जनवरी 1927 में आज ही के दिन, पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन की शुरुआत करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म हुआ था।
* 9 जनवरी 1934 में आज ही के दिन, हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध पाश्व गायक महेंद्र कपूर का जन्म हुआ था। जब भी देश भक्ति के गीतों का जिग्र होता है, लोगों के जेहन में सबसे पहले उनका ही नाम आता हैै। उनके गाए हुए देश भक्ति गीत लोगों को देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना से भर देने की अपूर्व क्षमता रखते हैं। 'मेरे देश की धरती सोना उगले', 'भारत का रहने वाला हूं', 'अब के बरस तुझेे धरती की...' जैसे गीत गाए हैं। महेंद्र कपूर जी ने अपने 4 दशक के फिल्मी करियर करीब 25,000 गीत गाए। उन्होंने पंजाबी, मराठी, भोजपुरी आदि क्षेत्रीय भाषाओं के गीत को भी स्वर दिया।
* 9 जनवरी 1941 में आज ही के दिन, यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में 6,000 यहूदियों की हत्या हुई थी।
* 9 जनवरी 1945 में आज ही के दिन, स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता सर छोटू राम का निधन हुआ था। चौधरी छोटूराम का वास्तविक नाम रिछपाल था।
सर छोटूूू राम गरीबों के बंधुुु के रूप में वह 'रहबर ए आजम' कहे जाते हैं। वे दीन दुखियों के लिए बंंधूू, अंग्रेजी हुकूमत के लिए 'सर', तो किसानोंं के लिए मसीहा थे।
सर छोटू राम साइमन कमीशन का स्वागत वाले 3 व्यक्तियों में से एक थे ।
🙏 इसे भी पढ़ें ➡️साइमन कमीशन की वास्तविक सच्चाई!
* 9 जनवरी 1951 में आज ही के दिन, अमेरिका के न्यूयॉर्क में आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय खुला। संयुक्त राष्ट्र संघ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। जिसके उद्देश में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने में सहयोग, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति,मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ के नाम से मशहूर यह अंतरराष्ट्रीय संस्थान जाति, धर्म और देश से ऊपर उठकर पूरे संसार के कल्याण के लिए काम करता है।
* 9 जनवरी 1974 में आज ही के दिन, भारतीय फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, अभिनेता, पार्श्व गायक, गीतकार फरहान अख्तर का जन्म हुआ था। 2007 में उन्होंने HIV रोगी के प्रति परिवार वालों की सहानुभूति की जरूरत पर 12 मिनट की लघु फिल्म 'पॉजिटिव' का निर्देशन किया। फरहान अख्तर को फिल्म फेयर क्रिटिक्स अवार्ड, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट डेब्यु के अवार्ड सेेेेे सम्मानित किया जा चुका है।
* 9 जनवरी 1982 में आज ही के दिन, पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा था।
* 9 जनवरी 2000 में आज ही के दिन, आईएएएफ वर्ल्ड अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय (महिला) बेटी खिलाड़ी हिमा दास का जन्म असम के सिदूर गांव में हुआ था। उन्हें लोग ढ़िग एक्सप्रेस के नाम से पुकारते हैं। हिमा दास ने 400 मीटर की दौड़ स्पर्धा में 51.46 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता था।
हिमा दास के नाम पर एडिडास ने अपनी जूतों की कंपनी का नाम बदल कर हिमा दास कर दिया है।
* 9 जनवरी 2001 में आज ही के दिन, बांग्लादेश में हिंदुओं की संपत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर हुआ था।
* 9 जनवरी 2005 में आज ही के दिन, पी.एल.ओ. के अध्यक्ष महमूद अब्बास फिलिस्तीन के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुए थे।
* 9 जनवरी 2007 में आज ही केे दिन, जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ था। जापान एशिया महाद्वीप का एक देश है इसकी राजधानी टोक्यो है जो दुनिया का सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर है।
* 9 जनवरी 2008 में आज ही के दिन, श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्जा किया था।
* 9 जनवरी 2009 में आज ही के दिन, तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेेबी जोन फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया था।
* 9 जनवरी 2012 में आज ही केे दिन, लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का 'बैलोन डी ओर' सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर पुरस्कार जीता था।
* 9 जनवरी 2016 में आज के दिन, रवींद्र कालिया का निधन हुआ था। रवींद्र कालिया हिंदी साहित्य में प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार और संस्मरण लेखकों के अलावा एक ऐसे बेहतरीन संपादकों के रूप में है जो मृृतप्राय: पत्रिकाओं में जान फूंक देते हैं।
🙏 इसे भी पढ़ें ➡️8 जनवरी आज का इतिहास।
9 जनवरी आज के महत्वपूर्ण दिवस
* प्रवासी भारतीय दिवस।
written by 📙✍️ sanghpriya Gautam