* 8 जनवरी 1800 में आज ही के दिन,
ऑस्ट्रिया ने फ्रांस को दूसरी बार पराजित किया था।
* 8 जनवरी ,1880, आज ही के दिन बौद्ध जगत में विशेष महत्व का दिन है क्योंकि इसी दिन " धम्म ध्वज " की स्थापना हुई थी यह "धम्म ध्वज " विश्व को शांति प्रगति मानवता और समाज. कल्याण की सदैव प्रेरणा देता है!।
* 8 जनवरी 1884 में आज ही के दिन, प्रसिद्ध धार्मिक एवं समाज सुधारक केशव चंद्र सेन का जन्म हुआ था।
* 8 जनवरी 1890 में आज ही केे दिन, हिंदी साहित्यकार रामचंद्र वर्मा का जन्म हुआ था।
* 8 जनवरी 1909 में आज ही के दिन, उपन्यासकार आशापूर्ण देवी का जन्म हुआ था।
* 8 जनवरी 1925 में आज ही दिन, प्रसिद्ध उपन्यासकार/ साहित्यकार मोहन राकेश का जन्म हुआ था। मोहन राकेश ने 'आधेे-अधूरेे', 'अंडे के छिलके', 'आने वाला कल', 'आषाढ़ की एक रात' आदि प्रसिद्ध उपन्यास लिखें।
* 8 जनवरी 1928 में आज ही के दिन, भारतीय ओड़िसी नृत्यांगना केलुचरण महापात्र का जन्म हुआ था।
* 8 जनवरी 1929 में आज ही केे दिन, प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता सईद जा़फरी का जन्म हुआ था। थिएटर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सईद जाफरी 'मासूम', 'शतरंज के खिलाड़ी', 'गांधी', 'चश्मे बद्दूर', 'राम तेरी गंगा मैैली', 'हिना', 'दिल', 'दीवाना मस्ताना' जैैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया। उन्होंने 'द मैैैन हूं बुड बी किंग', 'ए पैैसेज टू इंडिया', 'द फार पवेलियंस' जैसी हॉलीवुड फिल्मों मेंं भी अभिनय किया और दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी। सईद जाफरी ने
महात्मा गांधी के जीवन पर बनी रिचर्ड एडिनबरा की ऑस्कर विजेता फिल्म 'गांधी' में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कला फिल्मों के साथ-साथ व्यावसायिक सिनेमा में भी भरपूर नाम कमाया। सत्यजीत रे की फिल्म 'शतरंज के खिलाड़ी' में अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला।
* 8 जनवरी 1929 को आज ही के दिन, नीदरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफोन संपर्क स्थापित हुआ था।
* 8 जनवरी 1942 में आज ही के दिन, प्रख्यात ब्रितानी भौतिक विज्ञानी, ब्रह्मांड विज्ञानी और लेखक स्टीफन हॉकिंग का जन्म हुआ था। 90 फ़ीसदी विकलांग होने के बावजूद उनकी क्षमता का लोहा पूूूरी दुनिया ने माना। वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की चर्चित किताब 'ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' (A Brief History of Time) आज भी दुनिया की सबसे अमूल्य पुस्तकों में से एक है। स्टीफन हॉकिंग का जन्म इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड में हुआ था। चिकित्सकोंं को जब उनकी बीमारी का पता चला, तो उन्होंने स्टीफन हॉकिंग से यह भी कह डाला की अब आप ज्यादा दिनों जीवित नहीं रह सकेंगे, लेकिन वे पिछले कई दशकों से अपनी व्हीलचेयर पर बैठेे-बैठे अंतरिक्ष विज्ञान की जटिल पहेलियों और रहस्यों को सुलझा रहे। स्टीफन हॉकिंग के योगदानों के कारण उन्हें अब तक लगभग 12 सम्मानित पुरस्कारों सेे सम्मानित किया जा चुका है।
* 8 जनवरी 1952 में आज ही के दिन, जॉर्डन ने संविधान को अंगीकार किया था।
* 8 जनवरी 1975 में आज ही के दिन, भारतीय संगीतकार हैरिस जयराज का जन्म हुआ था।
* 8 जनवरी 1984 में आज ही के दिन, उत्तर कोरिया के तानाशाह तथा तीसरे सर्वोच्च नेता किम जोंग उन का जन्म हुआ था।
* 8 जनवरी 1995 में आज ही के दिन, समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी और राम मनोहर लोहिया तथा जयप्रकाश नारायण के निकट सहयोगी रहे मधु लिमये का निधन हुआ था।
* 8 जनवरी 2001 में आज ही के दिन, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी वियतनाम व इंडोनेशिया की सात दिवसीय यात्रा पर वियतनाम पहुंचे थे। वहां भारत और वियतनाम के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
* 8 जनवरी 2003 में आज ही के दिन, श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच थाईलैंड के नकोर्न पथोम में वार्ता शुरू हुई थी।
* 8 जनवरी 2008 में आज ही के दिन, केंद्र की कांग्रेस सरकार ने अरुण रामनाथन को वित्तीय क्षेत्र का सचिव नियुक्त किया था। साथ ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया था।
* 8 जनवरी 2009 में आज ही के दिन, पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
* 8 जनवरी 2009 में आज ही के दिन, कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 15 लोगों की जान चली गई थी और तकरीबन 32 लोग घायल हुए थे।
* 8 जनवरी 2010 में आज ही के दिन, दुबई के रोज रेहान होटल को दुनिया का सबसे ऊंचे होटल के तहत गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था। रोटाना कंपनी का रोज रेहान नाम का यह होटल 72 मंजिला, 333 मीटर ऊंचा और 482 कमरों वाला है। यह होटल 3 साल में बनकर तैयार हुआ था। रोज रेहान होटल के निर्माण में 180 मिलियन डॉलर का कर्जा आया था। इस होटल में दो रेस्टोरेंट और 24 कॉफ़ी शॉप है।
* 8 जनवरी 2017 में आज ही के, इजराइल के यरूशलम में ट्रक से हमले में 4 सैनिकों की जान चली गई थी और करीबन 15 लोग घायल हो गए थे।
🙏 इसे भी पढ़ें ➡️7 जनवरी आज का इतिहास।
8 जनवरी आज के महत्वपूर्ण दिवस
* विश्व बौद्ध धम्म ध्वज दिवस
World Buddhist flag Day
written by 📙✍️ sanghpriya Gautam