15 नवंबर आज का इतिहास, तारीख गवाह है।15 November today's history,current affairs in Hindi 2020.

       15 नवंबर आज का इतिहास ²⁰²⁰
* 1830 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राममोहन राय इंग्लैंंड(ब्रिटेन) के लिए रवाना हुये थे।
* 1866 में आज ही के दिन, भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी  का जन्म हुआ था।

* आज ही के दिन 1875 में भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी नेता, उलगुलान क्रांति से जनजातीय संस्कृति, स्वाभिमान, और स्वतंत्रता की रक्षा करने वाले, स्वाधीनता संग्राम में जनजातीय चेतना के जननायक शहीद बिरसा मुण्डा जन्म हुआ था।

* 1920 में आज ही के दिन, जेनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई थी।

* 1923 में आज ही के दिन, जर्मनी में मुद्रा स्फीर्ति की दर अत्यधिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

* आज ही के दिन 1936 में जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

* 1937 में आज ही के दिन, हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि, नाटककार, कहानीकार, निबंधकार तथा उपन्यासकार जयशंकर प्रसाद का‌ वाराणसी में निधन हुआ था। जयशंकर प्रसाद छायावादी के चार प्रमुख कवियों (जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला) में से एक हैं।
'कामायनी' (महाकाव्य) प्रसाद जी की प्रसिद्ध कृति है।'ध्रुवस्वामिनी', 'कंकाल', 'लहर', 'आंसू', 'झरना', 'एक घूंट', 'अजातशत्रु', 'तितली', 'स्कंद गुप्त' आदि बहुत ही प्रसिद्ध रचनाएं हैं।
जयशंकर प्रसाद का जन्म 30 जनवरी 1889 को वाराणसी में हुआ था।


* 1938 में आज ही केे दिन, पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद् हंसराज का निधन हुआ था।

* 1947 में आज ही के दिन, विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ (world health organization-WHO) संयुक्त राष्ट्र(United Nations-UN) का विशिष्ट अभिकरण बना था।
संयुक्त राष्ट्र एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इसके सदस्य देशों की संख्या 193 है। इसके  वर्तमान अध्यक्ष 'एंटोनियो गुुुुतरेस' है।

* 1949 में आज ही के दिन, महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई थी।

* 1955 में आज ही के दिन, पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

* 1961 में आज के दिन, भारत में पहले विधायक निर्वाचित होने वाली कम्युनिस्ट नेता बंकिम मुखर्जी का निधन हुआ था।

* 1961 में आज ही के दिन, संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगा दी थी।

* 1982 में आज ही के दिन, भारत की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रसिद्ध गांधीवादी नेता आचार्य विनोबा भावे का निधन हुआ था।
उनका मूल नाम विनायक नरहरी था।
विनोबा भावे का जन्म 11 सितंबर 1895 'पेण' में हुआ था।
'गीता- प्रवचन', 'थॉट्स ऑफ एजुकेशन' इनकी प्रमुख प्रसिद्ध रचनाएं हैं।

* 1986 में आज ही के दिन, भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो और 'अशोक चक्र'से सम्मानित शहीद ज्योति प्रकाश निराला का जन्म हुआ था।

* 1986 में आज ही के दिन, भारत की प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म  हुआ था।

* 1988 में आज ही के दिन, फलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया था।

* आज ही के दिन 1989 में, पाकिस्तान के कराची शहर में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण (डेब्यु) किया था।

* आज ही के दिन 1996 में, 
हिंदी और मैथिली भाषाओं के प्रसिद्ध महाकवि, कथाकार तथा एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह का निधन हुआ था। 'नंददास', 'रजनीगंधा'  प्रसाद जी की प्रसिद्ध रचनाएंं हैं।
आरसी प्रसाद सिंह का जन्म 19 अगस्त 1911 को एरौत गांव, बिहार में हुआ था। आरसी प्रसाद जी को भारत सरकार ने 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' सेेेे सम्मानित किया था।

* 1998 में आज ही के दिन, अमेरिकी राष्ट्रपति विल क्लिंटन ने एशियाई देश भारत और पाकिस्तान का दौरा  किया था।

* वर्ष 2000 में आज ही के दिन, 'झारखंड' भारत का 28 वां राज्य बना था।
झारखंड की राजधानी रांची है। इस प्रदेश में छोटा नागपुर का पठार 'खनिज संपदा' के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है।

* 2003 में आज ही के दिन, तुर्की के इस्तांबुल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मौत और 150 लोग घायल हुए थे।

* 2004 में आज ही के दिन, अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपनेेेे पद से इस्तीफा दिया था।

* 2007 में आज ही के दिन, चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था।

* 2007 में आज ही के दिन, एरियाना -5 रॉकेट में ब्रिटेन और ब्राजील की दूर संचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया था।

* 2008 में आज ही के दिन, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर जनरल वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जांच केे लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया था।

* आज ही के दिन 2008 में, योगेंद्र मकवाल ने 'राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस' केे नाम की नई पार्टी बनाई थी।

* 2012 में आज ही के दिन, शी जिनपिंग चीन की 'कम्युनिस्ट पार्टी' के महासचिव बनेे थे।

* 2017 में आज ही के दिन, हिंदी के सम्मानित कवियों में से एक कुंवर नारायण का निधन हुआ था।
नई कविता आंदोलन के सशक्त हस्ताक्षर कुंवर नारायण अज्ञेय द्वारा संपादित तीसरा सप्तक के प्रमुख कवियों में रहे हैं।
कुंवर नारायण को भारत के साहित्य जगत के सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित भी किया गया जा चुका है।
'अपने सामने', 'आज और आज से पहले', 'कोई दूसरा नहीं', 'परिवेश हमन्तुन' नारायण जी की प्रसिद्ध कृतियां हैं।

🙏 इसे भी पढ़ें 📙14 नवंबर आज का इतिहास)