विज्ञान की कुछ महत्वपूर्ण शाखाएं। science iportent branch's in Hindi.

* एस्ट्रोलॉजी (astrology):- यह विज्ञान मानव के जीवन पर विभिन्न नक्षत्रों के प्रभावों का अध्ययन करता है। इसे ज्योतिष शास्त्र भी कहते हैं।

* एनाटॉमी (Anatomy):- यह जीव विज्ञान की वह शाखा है, जो शरीर की आंतरिक संरचना से संबंधित है।

* एंथ्रोपोलॉजी (anthropology) :- यह विज्ञान की वह शाखा है जिसमें मानव के विकास, रीति रिवाज, इतिहास, परंपराओं से संबंधित विषयों का अध्ययन किया जाता है।

* एस्ट्रोनोमी (astronomy) :- एक शाखा खगोलीय पिंडों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।

* सिरेमिक्स( Ceramics) :- यह टेक्नोलॉजी की वह शाखा है जो चीनी मिट्टी के बर्तन तैयार करने से संबंधित है।

* कीमोथेरेपी (chemotherapy) :- विज्ञान की वह शाखा है जिसमें रासायनिक यौगिको से उपचार किया जाता है।

* कोस्मोलॉजी(cosmology):- यह समस्त ब्रह्माण्ड का अध्ययन करने वाली विज्ञान की एक शाखा है।

* क्रायोजेनिक्स (cryogenics):- यह निम्न ताप क विभिन्न प्रयोगों तथा नियंत्रणों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।

* इकोलॉजी (ecology):- यह विज्ञान वनस्पति तथा प्राणियों के पर्यावरण या प्रकृति से संबंधों का अध्ययन करता है।

* एंटोंमोलॉजी (entomology):- जंतु विज्ञान की यह शाखा कीट-पतंगों का व्यापक अध्ययन करती है।

* एपीडीमियोलॉजी (epidemiology):- चिकित्सा विज्ञान की यहह शाखा महामारी और उनके उपचार से संबंधित है।

* एक्स-बायोलॉजी (Ex- biology):- इस विज्ञान के द्वारा पृथ्वी को छोड़कर अन्य ग्रहों और उपग्रहों पर जीवन की संभावनाओं का अध्ययन किया जाता है।

* जियोलॉजी (geology):- भूगर्भ संबंधी अध्ययन, उनकी बनावट, संरचना आदि का अध्ययन इस ज्ञान के द्वारा किया जाता है।

* जिरोन्टोलॉजी(Gerontology):- वृद्धा अवस्था से संबंधित तथ्य का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।

* हॉर्टिकल्चर (horticulture):- फल फूल व साक-सब्जी उगाने, बाग लगाने, पुष्प उत्पादन का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।

* हाइड्रोपैथी (hydropathy):- इस विज्ञान के द्वारा पानी से रोगों की चिकित्सा होती है।


* हाइजीन (hygiene):- स्वास्थ्य की देखभाल करने वाला यह स्वास्थ्य का विज्ञान है।
* होलोग्राफी ( holography):- यह लेसर पुंज की सहायता से त्रिविमीय चित्र बनाने वाली एक विधि है।

* होरोलॉजी(horology):- यह समय मापने वाला विज्ञान है।

* मैमोग्राफी(mammography):- यह स्त्रियों में पाए जाने वाले ब्रेस्ट कैंसर की जांच करने वाले चिकित्सा विज्ञान की शाखा है।

* मॉर्फ़ोलॉजी(morphology):- पृथ्वी पर पाए जाने वाले प्राणियों तथा पौधों की संरचना, रूप, प्रकार आदि का अध्ययन किस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।

* मीट्रियोलॉजी(Metrology):- मौसम की दशाओं में होने वाली क्रियाओं तथा परिवर्तनों का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।

* न्यूरोलॉजी (neurology):- मानव शरीर की नाड़ियों या तंत्रिकाओं का अध्ययन तथा उपचार इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।

* ओडोन्टोग्राफी(odontography):- दांतो का अध्ययन करने वाली चिकित्सा विज्ञान की यह एक शाखा है।

* ऑप्टिक्स (optics):- प्रकाश के प्रकार व गुणों का अध्ययन करने वाले भौतिकशास्त्र की यह एक शाखा है।

* ऑर्निथोलॉजी (ornithology):-इस विज्ञान में पक्षियों से संबंधित अध्ययन किया जाता है।

* ऑस्टियोलॉजी (osteology):- प्राणी विज्ञान की किस शाखा में हड्डियों का अध्ययन किया जाता है।

* पोमोलॉजी (pomology):- यह विज्ञान फलों के अध्ययन से संबंधित है।

* सिस्मोलॉजी(seismology):- विज्ञान की  इस शाखा द्वारा भूकंपों का अध्ययन किया जाता है।

* एस्थेटिक्स(esthetics):- इस शाखा के अंतर्गत सौंदर्य शास्त्र का अध्ययन होता है।

* एरोनॉटिक्स(aeronautics):- इस विज्ञान की शाखा के अंतर्गत वायुयान संबंधित तथ्यों का अध्ययन होता है।

* एग्रोस्टोलॉजी(agrostology):- यह घासों से संबंधित विज्ञान की एक शाखा है।

* अर्बोरिकल्चर( arboriculture):-यह वृक्ष उत्पादन संबंधी विज्ञान की एक शाखा है।

* ऑर्कियोलॉजी (orchaelogy):- यह पुरातत्व संबंधी विज्ञान की एक शाखा है।

* एस्ट्रोफिजिक्स (astrophysics):- यह नक्षत्रों के भौतिक रूप से संबंधित खगोलीय अर्थात खगोल भौतिकी विज्ञान की एक शाखा है।

* कैलिस्थेनिक्स (calisthenics):- किस शाखा के अंतर्गत शारीरिक सौंदर्य एवं शक्ति वर्धक व्यायामों की विधियों संबंधी ज्ञान का अध्ययन होता है।

* कान्कोलॉजी( concology):- इस शाखा के अंतर्गत शंख विज्ञान का अध्ययन होता है।

* कास्मोगोनी( cosmogony):- किस शाखा के अंतर्गत ब्राह्मणोत्पत्ति सिद्धांत का अध्ययन होता है।

* कास्मोग्राफी(cosmography):- इस शाखा के अंतर्गत विश्व रचना संबंधी ज्ञान का अध्ययन होता है।

* एपीग्राफी (epigraphy):- किस शाखा के अंतर्गत शिलालेख संबंधी ज्ञान का अध्ययन होता है।

* क्रिप्टोग्राफी (cryptography):- इस शाखा के अंतर्गत गूढ़ लेखन या बीज लेखन संबंधी अध्ययन होता है।

* एथनोग्राफी (ethnography):- इस शाखा के अंतर्गत मानव जाति का अध्ययन होता है।

* इथोलॉजी(ethology):- इस शाखा के अंतर्गत प्राणियों के आचार तथा व्यवहार का अध्ययन होता है।

* जीनीकोलॉजी(geneocology):- इस शाखा के अंतर्गत जीवों की जातियों के विभेदों का अध्ययन होता है।

* जियोडेसी(geodesy):- इस शाखा के अंतर्गत भूगणित ज्ञान का अध्ययन किया जाता है।

* जियोमेडिसीन(geomedicine):- यह औषधी शास्त्र की वह शाखा है, जो जलवायु तथा वातावरण का स्वास्थ्य पर प्रभाव का अध्ययन करती है।

* हीलियोथेरेपी(Heliotherapy):- सूर्य के प्रभाव से चिकित्सा करने की क्रिया को कहते हैं।

* हाइड्रोपोनिक्स (hydroponics):- किस शाखा के अंतर्गत जल संवर्धन का अध्यन किया जाता है।

* लेक्सीकोग्राफी(lexicography):- यह शब्दकोश संकलन तथा लिखने की कला है।

* न्यूमेरोलॉजी(numerology):- यह विज्ञान की वह शाखा है इसमें अंकों का अध्ययन किया जाता है।

* न्यूमिसमेटिक्स(numismatics):- इस विज्ञान की शाखा के अंतर्गत पुराने सिक्कों का अध्ययन होता है।

* फाइकोलॉजी(psychology):- इन शाखा के अंतर्गत शैवालों का अध्ययन होता है।

* सेलीनोलॉजी(selinology):- किस शाखा के अंतर्गतस्वरूप चंद्रमा के मूल स्वरूप तथा गति के वर्णन का अध्ययन किया जाता है।

* सेरीकल्चर (sericulture):- इस शाखा के अंतर्गत रेशम के कीड़ों के पालन और उनसे रेशम के उत्पादन का अध्ययन होता है।

* टेलीपैथी (telepathy):- इस शाखा के अंतर्गत मानसिक संक्रमण की प्रक्रिया का अध्ययन होता है।

* टोक्सीकोलॉजी(toxicology):- इस शाखा के अंतर्गत विषों के बारे में अध्ययन होता है।

* हिप्ऩोलॉजी(hypnology):- इस शाखा के अंतर्गत नींद का अध्ययन होता है।