1 जनवरी आज का इतिहास, तारीख गवाह है। भीमा कोरेगांव युद्ध १ जनवरी १८१८(शौर्य दिवस)।1 January today's history current affairs in Hindi 2021.

* 1 जनवरी 1515 में आज ही के दिन, ऑस्ट्रेलिया के लाइबाख क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित किया गया था।


* 1 जनवरी 1651 में आज ही के दिन, चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट 'स्कॉटलैंड' के राजा बने थे।


* 1 जनवरी 1664 में आज ही के दिन, छत्रपति शिवाजी ने 'सूरत अभियान' शुरू किया था।


* 1 जनवरी 1738 में आज ही के दिन, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।


* 1 जनवरी 1772 में आज ही के दिन, पेशवा माधवराव प्रथम के निधन के बाद उनके छोटे बेटे नारायण राव ने गद्दी संभाली थी।


* 1 जनवरी 1808 में आज ही के दिन, अमेरिका में दास व्यापार निषेध पारित हुआ था।


* 1 जनवरी 1818 में आज ही के दिन, 500 महार योद्धाओं ने 28000 पेशवाओं को 'भीमाकोरे गांव' के युद्ध में बुरी तरह परास्त किया था। आज का दिन 'शौर्य दिवस' के रूप में मनाया जाता है।


* 1 जनवरी 1833 में आज ही के दिन, बेल्जियम और हॉलैंड के बीच जोनहोवेन संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।


* 1 जनवरी 1862 में आज ही के दिन, भारतीय दंड संहिता (Indian penal code-IPC) भारत के अंदर भारत के किसी भी नागरिक द्वारा किए गए कुछ अपराधों की परिभाषा व दंड का प्रावधान करती है। किंतुु यह संहिता भारत की सेना पर लागू नहींं होती है। 
भारतीय दंड संहिता में अभी तक बहुत संशोधन किए जा चुके हैं।


* 1 जनवरी 1875 में आज ही के दिन, लखनऊ के प्रसिद्ध शायर हसरत मुहानी का जन्म हुआ था। हसरत मुहानी का मूल नाम सैयद फज्लुल्हसन था। भारत की आजादी के सच्चे सिपाही होनेे के साथ साथ शायर, राजनीतिज्ञ और ब्रिटिश भारत केेेे सांसद थे।


* 1 जनवरी 1877 में आज ही के दिन, ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया भारत की  साम्राज्ञी थी।


* 1 जनवरी 1880 में आज ही केे दिन, देश में मनीआर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई थी। भारतीय डाक विभाग 1880 से मनी ऑर्डर सेवा प्रदान करता आ रहा था, जिसके जरिए देशभर में स्थित 155,000 डाकघरों के माध्यम से देश की कोने-कोने  तक लोगों के पास घर बैठे उनके सगे संबंधियों के जरिए भेजा गया नगदी रुपया पहुंचाता था।


* 1 जनवरी 1890 में आज ही के दिन, भारत के प्रसिद्ध राजनेता संपूर्णानंद का जन्म हुआ था। वह एक कुशल निर्भीक राजनेता एवं सर्वतोमुखी प्रतिभा वाले साहित्यिक एवं अध्यापक थे। वह उत्तर प्रदेश केे मुख्यमंत्री भी रह चुकेे हैंं।


* 1 जनवरी 1892 में आज ही के दिन, भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव हरीभाई देसाई का जन्म हुआ था। वे   महात्मा गांधी केे विश्वासनीय सचिव थे और चंपारण सत्याग्रह, बारदोली सत्याग्रह तथा नमक सत्याग्रह में भाग लिया और इसी दौरान वह गिरफ्तार भी हुए।
उन्होंने मुंबई में उच्च शिक्षा पाई तथा वर्ष 1913 में कानून की डिग्री ली।


* 1 जनवरी 1894 में आज ही के दिन, प्रसिद्ध वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस का जन्म कोलकाता में हुआ था। भौतिक शास्त्र में दो प्रकार के अणु माने जाते हैं- बोसाॅॅन और फार्मियान। इनमें से बोसॉन सत्येंद्र नाथ बोस के नाम पर ही हैै। बोस   तथा आइंस्टीन ने मिलकर बोस-आइंस्टीन स्टैटिस्टिक्स की खोज की थी।


* 1 जनवरी 1901 में आज ही के दिन, ऑस्ट्रेलिया को स्वतंत्रता मिली थी। ऑस्ट्रेलिया 1 महाद्वीप और देश भी है। ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु कंगारू है, जो एक स्तनधारी पशु है।ऑस्ट्रेलिया में एक भी एक्टिव ज्वालामुखी नहीं पाए जाते हैं।


* 1 जनवरी 1914 में आज ही के दिन, भारती की राजकुमारी नूर इनायत खां का जन्म हुआ था। नूर इनायत खां एक जिम्मेदार जासूसी के तौर पर जानी जाती हैं। नूर इनायत खान का जन्म मास्को के क्रेमलिन में हुआ था। उनकी माता अमेरिका की थी जबकि पिता टीपूूूू सुल्तान के वंशज और भारतीय थे।


* 1 जनवरी 1915 में आज ही के दिन, महात्मा गांधी को उनके कार्यों के लिए दक्षिण अफ्रीका में वायसराय ने 'केसर-ए -हिंद' की उपाधि से सम्मानित किया गया था।


* 1 जनवरी 1941 में आज ही के दिन, बॉलीवुड अभिनेता असरानी का जन्म हुआ था। फिल्म शोले में जेलर के किरदार में उन्हें शोहरत मिली। असरानी अब तक लगभग 300 से अधिक हिंदी व गुजराती फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। वह 5 दसकों से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं।


* 1 जनवरी 1949 में आज ही के दिन, कश्मीर में युद्ध विराम की घोषणा हुई थी।


* 1 जनवरी 1950 में आज ही के दिन, प्रसिद्ध गीतकार एवं शायर राहत इंदौरी का जन्म हुआ था।


* 1 जनवरी 1951 में आज ही के दिन,
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का जन्म हुआ था।वे इंडस्ट्री में अपने डायलॉग को बोलने की स्टाइल को लेकर काफी मशहूर है। उनके डायलॉग के दिवाने हर उम्र के मिल जाएंगे।   


* 1 जनवरी 1978 में आज ही के दिन, बंम्बई (मुंबई)में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग- 747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई थी।


* 1 जनवरी 1992 में आज ही के दिन, भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला बदली की थी।


* 1 जनवरी 1993 में आज ही के दिन, चेकोस्लोवाकिया का दोस्त स्वतंत्र गणराज्यों-'चेक' तथा 'स्लोवाक' के रूप में विभाजन हुआ था।


* 1 जनवरी 1997 में आज ही के दिन, भारत और बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी हुई थी।


* 1 जनवरी 1999 में आज ही के दिन, यूरोप की देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन शुरू हुआ था।

written by 📙✍️ sanghpriya Gautam